फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रेनू को तीज, वंदना को हरियाली और रीता को सावन क्वीन का ताज

विज्ञापन
उझानी में जीत महोत्सव में विजेताओं के साथ मौजूद पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल। स्रोत:नगर पालिका
विज्ञापन
उझानी। नगर पालिका परिषद के उमंग पार्क में तीज महोत्सव में महिलाओं ने अपनी प्रस्तुति से धूम मचा दी। इसमें रेनू गोयल को तीज क्वीन, वंदना को हरियाली क्वीन और रीता को सावन क्वीन का पुरस्कार मिला। सजना है मुझे सजना के लिए थीम पर कार्यक्रम की शुरूआत रविवार शाम पांच बजे हुई। महोत्सव में शामिल महिलाओं के लिए ग्रीन ड्रेस कोड दिया गया था। हरे रंग की साड़ी, शूट और लहंगा पहनकर शामिल हुई महिलाओं ने 16 श्रृंगार किए थे। प्रतिभागी महिलाओं ने भोले के भजनों पर नृत्य प्रस्तुत किया। इसके अलावा मनोरंजक कार्यक्रम भी हुए। कार्यक्रम की मेजबान पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने प्रतिभागियों को त्योहार का महत्व समझाया। पूनम अग्रवाल, नंदिता अग्रवाल और भाजपा नेता रानी सिंह पुंडीर ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। संचालन प्रिया राना, गीता मिश्रा, नताशा चांदना ने किया। विनय आनंद, रितिका छाबड़ा और मिताली चांदना का विशेष सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें