फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिनिर्वाण दिवस पर याद किए बाबा साहब

Sun, 06 Dec 2015 08:29 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रांतीय बौद्ध महासभा के मंत्री राधेलाल बौद्ध ने कहा कि विश्व में बाबा साहब का अलग स्थान है। श्याम मनोहर वाल्मीकि ने कहा कि बाबा साहब की वजह से सामाजिक व्यवस्था में परिवर्तन हुआ। नेकपाल कश्यप एडवोकेट ने कहा कि भारत रत्न डॉ. अंबेडकर के पद चिह्नों पर चलकर ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। आरपी त्यागी एडवोकेट ने कहा कि भारत विश्व गुरू है और रहेगा। बाबा साहब के संविधान का डंका देश में ही नहीं पूरे विश्व में बज रहा है। श्याम कुमार दिेेेेवाकर ने कहा कि डॉ. अंबेडकर जैसी सोच आगे बढ़ती रहनी चाहिए। विश्व में उनकी प्रासंगिकता महसूस की जा रही है। मेजर रघुवीर सिंह, गौरव सक्सेना और जयपाल सिंह ने भी बाबा साहब के पद चिह्नों पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इधर, राजाबाबू ने राम पर तीखी टिप्पणी की तो राम प्रकाश भारती ने तो यह तक कह डाला कि जो घृणा फैलाते हैं, ऐसे देवताओं को तो समाप्त कर देना चाहिए। वेद राम भारती, चेतराम विदूषक, अभयराज ने बाबा साहब के गुणगान किए और शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो के मंत्र का अपनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर भारत सिंह जाटव, सीपी सिंह, महेंद्र सिंह पटेल, राधेश्याम, रामेश्वर दयाल, योगेश केसरी, चिरंजीलाल, भगवंत राम, ओमकार सिंह, बुद्धपाल सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता राम सेवक विशोक ने और संचालन आरपी त्यागी ने किया।
अंबेडकर समाज पार्टी ने भी परिनिर्वाण दिवस पर अस्पताल के समीप श्रद्धांजलि सभा में भाग लिया। इसमें राम नरेश गौतम के अलावा विनोद सागर, सुभाष आदि मौजूद रहे। डॉ. भीमराव अंबेडकर छात्र युवा संघ के कार्यकर्ताओं ने भी इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इसमें अनिल कुामार, सुरेश पाल निगम, रमेश चंद्र, राजीव, प्रदीप, दिलीप आदि शामिल रहे। पीड़ित समाजोत्थान समिति ने भी विश्राम सिंह की अध्यक्षता में परिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहब को याद किया। इस अवसर पर भगवान दास, अभय राज गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें