फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रातभर जारी रहीं मजलिसें, अकीदतमंदों ने इमाम हुसैन को पेश की खिराज-ए-अकीदत

Thu, 25 Jun 2026 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
सैदपुर इमाम बाड़े पर मजलिस में मौजूद अकीदत मंद। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। मुहर्रम के मौके पर जिलेभर में इमामबाड़ों और मस्जिदों में देर रात तक मजलिसों का सिलसिला जारी रहा। अकीदतमंदों ने कर्बला में हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत को याद करते हुए उन्हें खिराज-ए-अकीदत पेश की।
विज्ञापन


शहर के प्रमुख इमामबाड़ों, जामा मस्जिद शम्सी सहित अधिकांश मस्जिदों में आयोजित मजलिसों में उलमा और कर्बला की घटना पर विस्तार से प्रकाश डाला। शहर के मोहल्ला सोथा, चौधरी सराय, मौलवी टोला, ब्रह्मपुरा, कबूलपुरा, खरसाली, नई सराय, जालंधरी सराय सहित मुस्लिम इलाकों में रंग बिरंगी सजावट की गई। रातभर काफी चहल पहल रौनक रही। जगह-जगह सबील लगाकर शरबत वितरित किया गया और फ्रूट, हलवा का प्रसाद वितरण किया।
-
कर्बला का पैगाम अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने, मानवता की रक्षा की देता है प्रेरणा

सैदपुर। मस्जिद अमीर खान में बुधवार देर रात आयोजित मजलिस में इमाम हाफिज अदीब रजा ने संबोधन में कर्बला की घटना पर प्रकाश डालते हुए हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी, इंसानियत, सत्य और न्याय के लिए दिए संदेश को याद किया। परवेज अली खान, सय्यद शीराज अली, मुंतियाज खां, तनवीर अली खान, मुहम्मद अकरम खां उपस्थित रहे। मजलिसों के दौरान मोहल्ला खेड़ा पर जहीरुल हसन, गुलाम अली और हाफिज रिजवान खां ने मजलिस को संबोधित किया। मस्जिद खजूरी, खिन्नी बाली मस्जिद, नूर ए इलाही मस्जिद,सुनहरी मस्जिद, जामा मस्जिद सहित सभी मस्जिदों में भी मजलिसों का सिलसिला जारी रहा। संवाद
विज्ञापन



मुहर्रम की आठवीं तारीख पर या हुसैन की सदाओं से गूंजा सखानूं नगर

जगत। कस्बा सखानूं एवं आसपास के क्षेत्रों में मुहर्रम की आठवीं तारीख पर पूरे दिन और देर रात तक माहौल या हुसैन, या हुसैन की सदाओं से गूंजता रहा। लोगों ने रात भर जागकर इमाम हुसैन की याद में इबादत की। कई स्थानों पर लंगर हुए, जहां राहगीरों और श्रद्धालुओं को भोजन एवं शरबत वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें