बिल्सी के हनुमान मंदिर में चोला चढ़ाकर पूजा करते श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : BADAUN
बिल्सी। नगर के तहसील मोड़ स्थित श्री हनुमान मंदिर पर मंगलवार को होली के उपलक्ष्य में नगर की श्री बालाजी भक्त मंडली के पदाधिकारियों द्वारा बालाजी महाराज का भव्य शृंगार कर विशेष चोला चढ़ाया गया। इसके बाद यहां बाबा के भक्तों ने पूजा-अर्चना की और उन्हें भोग लगाया।
आरती के अलावा यहां अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। उसके बाद यहां सभी को प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर गोविंद देवल, निशांत देवल, श्याम शर्मा, जितेंद्र शर्मा, अभिषेक, रितिक, कुलदीप माथुर, ऋषभ, आशु शर्मा, राजू कोहली आदि मौजूद रहे। संवाद