फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुलाराम मंदिर में दूसरे दिन हुआ देव प्रतिमाओं का दुग्धाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। साहूकारा मोहल्ले के तुलाराम मंदिर के जीर्णोद्घार के बाद चल रहे देव प्रतिमाओं के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत बुधवार को भी पूजा-अर्चना का दौर चला। देव प्रतिमाओं के दुग्धाभिषेक किया गया। इससे पहले मंगलवार देर रात तक जगराते में भजनों को सुन भक्त भाव विभोर हो गए।
विज्ञापन

धार्मिक कार्यक्रम के दूसरे दिन यजमानों की मौजूदगी में देव प्रतिमाओं के दुग्धाभिषेक से पहले ब्राह्मणों में रामदास शर्मा, आचार्य प्रभुदास महाराज और सतीश शर्मा ने प्रतिमाओं में दैवीय शक्ति जाग्रत करने का महत्व समझाया। उन्होंने मंत्रोच्चार के साथ दुग्धाभिषेक किया। दुग्धाभिषेक के बाद हवन में यजमानों ने आहुतियां अर्पित कर लोक कल्याण की कामना की। आयोजन समिति के अध्यक्ष विजय गोपाल वार्ष्णेय ने अक्रूर जी महाराज का पूजन किया। इससे पहले मंगलवार शाम को बहजोई के कलाकारों ने जगराते में भजन सुनाकर भक्तों को भाव विभोर कर दिया। इस दौरान मंदिर में भव्य सजावट की गई। अध्यक्ष ने बताया कि बृहस्पतिवार को शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस मौके पर राजरानी, बालारानी, विजय लक्ष्मी, मनीषा, रेनू, शोभा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें