बदायूं। बदायूं क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित सीजन-6 जीएस हीरो जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से शुरू हो गई है। खिलाड़ी अपना पंजीकरण 19 अक्टूबर तक करा सकते हैं।
एसोसिएशन के सचिव संतोष बाबू ने बताया कि टूर्नामेंट में अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-19 आयु वर्ग के युवा क्रिकेटर भाग ले सकते हैं। रजिस्ट्रेशन कराने वाले खिलाड़ियों के ट्रायल 22 से 24 अक्टूबर तक होंगे। इसमें प्रदर्शन के आधार पर टूर्नामेंट के लिए टीमों का गठन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिले में क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से हर साल इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है। पिछले पांच सीजन में कई युवा खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर जिला और मंडल स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। इच्छुक खिलाड़ी एसोसिएशन कार्यालय या सचिव से संपर्क कर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। टूर्नामेंट को लेकर युवा क्रिकेटरों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। संवाद