फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एमबीबीएस में दाखिले के लिए पंजीकरण 20 से

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 20 अगस्त से शुरू होंगे। इसके बाद दाखिले को लेकर प्रक्रिया शुरू होगी। 31 अगस्त से पांच सितंबर के बीच ऑनलाइन काउंसलिंग होगी। छात्र-छात्राओं के दाखिले को लेकर कॉलेज प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मेेडिकल काउंसिलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) 2024 में दाखिले को लेकर गाइड लाइन जारी की है। बदायूं-उझानी रोड पर निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीट पर दाखिले होंगे। ऐसे में 20 अगस्त से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो जाएगा।
24 अगस्त को आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं की मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। उसके अनुसार 24 से 29 अगस्त तक छात्र-छात्राएं कॉलेजों का चयन करेंगे, जहां पर उनको दाखिला लेना है। 30 अगस्त तक सीट का आवंटन कर दिया जाएगा। 31 अगस्त से पांच सितंबर के बीच में छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन काउंसलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन


ये प्रपत्र रखें तैयार
-नीट स्कोर कार्ड
-10वीं की अंकतालिका व प्रमाण पत्र
-12वीं की अंकतालिका व प्रमाण पत्र
-आईडी प्रूफ (आधार, पैनकार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट)
-आठ पासपोर्ट साइज फोटो
-प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर
-जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
-आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
-माइग्रेशन प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

20 अगस्त से दाखिले को लेकर प्रक्रिया शुरू की जा रही है। 5 सितंबर तक सभी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। उसके बाद शैक्षिक सत्र शुरू होगा।-डॉ. एनसी प्रजापति, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें