फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजाक बनी शिक्षा : शहर क्षेत्र के चार परिषदीय विद्यालयों में चल रहे 14

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर के परिषदीय स्कूलों में शिक्षा मजाक बनकर रह गई है। हालत यह है कि शहर के चार परिषदीय विद्यालयों में 14 परिषदीय विद्यालयों के बच्चे पढ़ रहे हैं। प्रत्येक विद्यालय को केवल एक-एक कमरा आवंटित किया गया है, जिसकी वजह से शहर के परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई एक मजाक बनकर रह गई है।
विज्ञापन

सरकार परिषदीय विद्यालयों को कॉंवेंट स्कूलों की तर्ज पर बेहतर करने का प्रयास कर रही है। जिले में बेसिक शिक्षा विभाग की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। यहां पर बुनियादी स्तर पर काफी कमियां हैं, जिसकी वजह से शासन की योजनाएं यहां ठीक से संचालित नहीं हो पा रहीं। शहर में मथुरिया चौराहे के पास कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय है। यहां पर शहरी क्षेत्र के पांच जगहों के विद्यालय एक ही जगह संचालित हो रहे हैं। यही हाल कारमेकलगंज का है। यहां पर तीन, सराय में चार और शहबाजपुर में दो परिषदीय विद्यालय संचालित हैं।


यहां हैं विद्यालय संचालित

कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय- यहां संविलियन विद्यालय सोथा नंबर दो, प्राथमिक विद्यालय कबूलपुरा नंबर एक, प्राथमिक विद्यालय कबूलपुरा नंबर दो, प्राथमिक विद्यालय फरशोली टोला संचालित है।
विज्ञापन

- उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्या चौधरीगंज- यहां प्राथमिक विद्यालय खंडसारी एक, प्राथमिक विद्यालय खडसारी दो संचालित है।

- प्राथमिक विद्यालय नहार खां सराय प्रथम- यहां प्राथमिक विद्यालय ऊपर पारा, प्राथमिक विद्यालय लालपुल, प्राथमिक विद्यालय नहार खां सराय द्वितीय की कक्षाएं संचालित हो रहीं हैं।

- प्राथमिक विद्यालय शहबाजपुर एक में प्राथमिक विद्यालय द्वितीय भी संचालित हो रहा है।


अभी हाल ही में यहां आकर ज्वाइन किया है। इन विद्यालयों के संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी से जानकारी कर व्यवस्था को ठीक कराया जाएगा।-वीरेंद्र कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें