फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अनुसूचित जाति के लोगों के बाल काटने से किया इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
ककराला। कस्बे में नाइयों ने अनुसूचित जाति के लोगों के बाल काटने से इन्कार कर दिया। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की तो आरोपियों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। पुलिस दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

ककराला में दो दिन पहले अनुसूचित जाति के लोगों के बाल काटने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। अनुसूचित जाति के कुछ लोग नाई की दुकान पर पहुंचे तो उसने बाल काटने से मना कर दिया। इसके बाद वह एक के बाद एक कई दुकानों पर गए लेकिन सभी उनके बाल काटने से इन्कार करते रहे।
नाइयों का कहना था कि वह उनके बाल काटेंगे तो दूसरी जाति के लोग उनकी दुकान पर नहीं आएंगे, इससे उनका धंधा चौपट हो जाएगा। वहीं अनुसूचित जाति के लोगों ने इसका विरोध करते हुए छूआछूत का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस को तहरीर देने वालों में शामिल ककराला के वार्ड संख्या दो निवासी दुर्वेश कुमार, विक्रम, आनंद, राजू, विशाल बाबू, ओमपाल, विकास, वीरपाल आदि ने बताया कि नाई एकजुट होकर उनका उत्पीड़न कर रहे हैं। ऐसे में वह बाल कटवाने कहां जाएंगे। तहरीर मिलने के बाद ककराला चौकी इंचार्ज रामेंद्र सिंह ने जब नाइयों को बुलाया तो उन्होंने अपनी दुकानें बंद कर दीं। इस संबंध में एसएचओ हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि दोनों पक्षों को चौकी पर बुलाया गया था। उनके बीच समझौता करा दिया गया है। ऐसे में अगर वह समझौता नहीं मानते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें