फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गिरवी रखे चांदी के जेवर व सिक्के लौटाने से किया इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। गांव हैवतपुर की एक महिला ने बदायूं निवासी एक सराफ पर गिरवी रखे चांदी के जेवर और सिक्के वापस न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पीड़िता ने मामले में कार्रवाई कर अपना सामान वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव हैवतपुर निवासी कलावती पत्नी राजेश कुमार ने कोतवाली पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि करीब 23 महीने पहले आर्थिक तंगी के कारण उन्होंने बदायूं के एक सराफ पर लगभग 400 ग्राम चांदी के जेवर और करीब 12 ग्राम का एक पुराना चांदी का सिक्का 12 हजार रुपये में गिरवी रखा था।
पीड़िता का आरोप है कि अब जब वह अपना सामान वापस लेने व्यापारी के पास पहुंची तो उसने जेवर और सिक्का लौटाने से मना कर दिया। महिला का कहना है कि उसने कई बार व्यापारी से अनुरोध किया और कुछ रुपये भी जमा कर दिए, बावजूद इसके व्यापारी सामान लौटाने को तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन

कलावती के अनुसार, वह गांव के प्रधान और कुछ अन्य लोगों के साथ व्यापारी की दुकान पर पहुंचीं, लेकिन वहां भी उसकी बात नहीं सुनी गई। आरोप है कि इस दौरान व्यापारी ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और धक्का देकर दुकान से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए गिरवी रखे चांदी के जेवर और सिक्के वापस दिलाने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें