गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में दौड़ प्रतियोगिता की विजेता खिलाड़ी मेडल दिखाई हुई।स्रोत-संस
बदायूं। गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई। सबसे पहले 100 मीटर दौड़ हुई। इसमें प्रथम स्थान पर रीना, द्वितीय स्थान पर काजल और तृतीय पर सोनिया रहीं। 200 मीटर दौड़ में तुलसी प्रथम, रीना द्वितीय और अलका तीसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में अलका प्रथम, दीक्षा साहू द्वितीय और भूमिका राठौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष विशाल रस्तोगी ने किया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. गार्गी बुलबुल, उप प्राचार्य डॉ. इंदू शर्मा, असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती आदि मौजूद रहीं। संवाद