जन स्वास्थ्य रक्षक एसोसिएशन ने शनिवार को रैली निकालकर केंद्र सरकार द्वारा उनको बहाल किए जाने के फैसले पर खुशी जताई।
जिलाध्यक्ष कुबेर सिंह की अगुवाई में जिले भर के जन स्वास्थ्य रक्षक दोपहर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में इकट्ठे हुए। यहां केंद्र सरकार द्वारा जन स्वास्थ्य रक्षकों को बहाल किए जाने के फैसले का स्वागत किया और एक-दूसरे का मुंह भी मीठा कराया।
बाद में धन्यवाद रैली निकालते हुए जन स्वास्थ्य रक्षक बाजार में पहुंचे। उन्होंने स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए लोगों को जागरूक भी किया। रैली में ओमप्रकाश शर्मा, दामोदर सिंह, हाशिम अली, जमील अहमद, मदन मोहन, नत्थू सिंह, तेजपाल सिंह, भूदेव, रतिराम, कुंवरपाल, सुरेशचंद्र, सत्यदेव, रूमसिंह, गजेंद्र पाल आदि शामिल थे।
बच्चों को दी स्वाइन फ्लू से बचाव की सलाह
उझानी। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को शिविर लगाकर बच्चों को स्वाइन फ्लू से बचाव के उपाए बताए गए। पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल ने कहा कि स्वाइन फ्लू से बचाव का सबसे सरल तरीका संक्रमण से बचाने को मास्क का इस्तेमाल करना है। नगर परिषद की अध्यक्ष पूनम अग्रवाल और स्कूल के डायरेक्टर नीलांशु अग्रवाल ने विशेष सतर्कता वरतने की सलाह दी। प्रधानाचार्य रवींद्र भट्ट ने सफाई पर गौर करने पर जोर दिया।