फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madrasa Survey: बदायूं में शर्तों को पूरा न करने वाले मदरसों की मान्यता होगी रद्द, विभाग बना रहा सूची

सार

मान्यता की शर्तों को पूरा न करने वाले मदरसों की मान्यता रद्द की जाएगी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रुहेल आजम ने बताया कि मान्यता की शर्तों को पूरा न करने वाले मदरसों का भी सर्वे चल रहा है। ऐसे मदरसों की सूची बनाई जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

बदायूं में मान्यता की शर्तों को पूरा न करने वाले मदरसों की मान्यता रद्द की जाएगी। जिले में कई ऐसे मान्यता प्राप्त मदरसे हैं, जो मान्यता की शर्तों को पूरा नहीं कर रहे। कई मदरसों के तो अपने भवन तक नहीं हैं। छात्र-छात्राओं की संख्या को बढ़ाकर दिखाया गया है, लेकिन कक्षा एक से 10वीं तक की मान्यता होने के बाद भी इन मदरसों में छात्र-छात्राओं की संख्या चार-छह ही है।

विज्ञापन


शासन स्तर से मान्यता प्राप्त और गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का 12 बिंदुओं पर सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे का काम 15 अक्तूबर तक होना है। अब तक गैर मान्यता वाले 15 मदरसों को चिह्नित कर इनका सर्वे पूरा कर लिया गया है, जबकि अन्य का सर्वे चल रहा है। इसके बाद मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे किया जाएगा।

ककराला में 30, सहसवान में 26 मदरसे हैं। इनमें बड़ी संख्या मान्यता प्राप्त ऐसे मदरसों की भी है जो मान्यता की शर्तों को पूरा नहीं कर रहे। हालांकि मदरसों को लेकर शासन स्तर से कराए जा रहे सर्वे के दौरान जिले में मान्यता प्राप्त मदरसा संचालकों ने अभी से मान्यता शर्तों को पूरा करने पर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रुहेल आजम ने बताया कि मान्यता की शर्तों को पूरा न करने वाले मदरसों का भी सर्वे चल रहा है। ऐसे मदरसों की सूची बनाई जा रही है। सर्वे पूरा होने के बाद शासन को इन मदरसों की मान्यता रद्द करने के लिए लिखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें