फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: भक्तों को सारे कष्टों से मुक्ति दिलाता है सुंदरकांड का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। श्री बालाजी सेवा समिति की ओर से मंगलवार की रात सुंदरकांड का पाठ नगर के मोहल्ला संख्या दो निवासी एवं समिति सदस्य दिनेश चंद हनी के आवास पर आयोजित किया गया। सुंदरकांड का महत्व बताते पंडित किशन स्वरुप दीक्षित ने कहा कि कलयुग में लोगों को अगर रोग तथा कष्टों से मुक्ति चाहिए तो घर-घर सुंदरकांड पाठ कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि सुंदरकांड के पाठ करने से बाबा अपने भक्तों के सारे कष्टों को दूर कर देते हैं। इससे पहले यहां विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम संपन्न कराए गए। बाद में आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर गोपाल वाष्र्णेय, चंद्रसेन माहेश्वरी, कुलदीप माथुर, अनुराग माहेश्वरी, उमेश चंद्र, किरन वाष्र्णेय, बीना वाष्र्णेय, तनुज वाष्र्णेय, संजीव राणा, कुलदीप वाष्र्णेय, पवन वाष्र्णेय, सौरभ बाबू आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें