बदायूं। शहर के मोहल्ला शिवपुरम गली नंबर दो में श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें आचार्य रामकुमार मिश्रा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने कंस वध से पूर्व अनेक राक्षसों का वध कर उनका उद्धार किया। इस मौके पर उमेश कुमार सिंह, शकुंतला देवी, शशी मिश्रा, पूनम सिसौदिया, नीलेश माहेश्वरी मौजूद रहीं। कथा व्यास ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे से हवन होगा। संवाद