विधवा को आवास दिलाने का झांसा देकर दुराचार की करने कोशिश के आरोप में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सादपुर के प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बेवा का कहना है कि उसने सादपुर के प्रधान रामसहाय से आवास दिलाने का अनुरोध किया था। आरोप है कि 18 दिसंबर, 2014 को शाम सात बजे प्रधान महिला के घर पहुंचा और कागजात पर अंगूठा लगवाने के बहाने कमरे में ले गया। इस दौरान विधवा के बच्चे घर के बाहर जानवरों को चारा डालने गए थे।
महिला को अकेली पाकर प्रधान ने उसे बदनियती से दबोच लिया और कपड़े फाड़कर दुराचार की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर प्रधान भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी तो पीड़िता ने कोर्ट में प्रार्थना-पत्र दिया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने गुरुवार को प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।