फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंडे बस्ते में पहुंची डाकघर की एटीएम योजना

Fri, 01 May 2015 07:19 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक की तर्ज पर ग्राहकों को सुविधाएं देने के लिए पहल करने वाला डाकघर फिर सुस्त गति से चलता नजर आने लगा है। एक तरफ जहां ऑनलाइन सुविधा होने के बाद कनेक्टिविटी ग्राहकों के लिए परेशानी बनी हुई है। वहीं एटीएम शुरूहोने की कार्रवाई भी ठंडे बस्ते में जाती दिख रही है। जनवरी में खुलने वाला एटीएम अभी तक नहीं खोला जा सका है। जुलाई तक कोई उम्मीद भी नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन

करीब चार महीने पहले डाकघरों को कोर बैंकिंग सिस्टम से जोड़ते हुए ऑनलाइन किया गया था। जो एक बड़ी उपलब्धि भी थी। वहीं एटीएम शुरू करने के भी दावे किए गए थे। इसके लिए जगह बनाते हुए फिनिशिंग आदि कार्य भी करा दिया गया था। सिर्फ एटीएम मशीन लगाकर चालू करा जाना था। लेकिन एटीएम सुविधा अभी तक शुरू नहीं हो सकी। अब यथास्थिति पर गौर करें तो एटीएम के जल्द शुरू होने के आसार भी नहीं लग रहे हैं। प्रधान डाकघर के लोगों की माने तो पहले एटीएम जनवरी में लगाए जाने की बात सामने आई थी। बाद में यह मार्च कर दी गई है लेकिन अब जुलाई में इसके शुरू होने के आसार हैं। डाक अधीक्षक रामबाबू मिश्रा बताते हैं कि पहले बड़े शहरों में एटीएम लगाए जा रहे हैं। लिहाजा यहां देरी हो सकती है। बताते हैं कि जुलाई में इसके शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें