बेहटा गुंसाई में सीता हरण की लीला का मंचन करते कलाकार। संवाद
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई में चल रही रामलीला के शनिवार की रात कलाकारों ने रावण द्वारा सीता हरण की लीला का मंचन किया गया। सूर्पणखा के नाक-कान काटने का बदला लेने के लिए रावण सीता का हरण करने की योजना बनाता है। वह साधू का रूप धारण कर पंचवटी पहुंचता है। यहां पर राम सीता और लक्ष्मण के साथ एक कुटिया में रहते है। रावण ने मामा मारीच को सोने का हिरण का रूप धारण कर पंचवटी में राम की कुटिया के पास भेजता है। इसके बाद साधु के वेश में रावण सीता के पास आता है और सीता का हरण कर पुष्पक विमान से ले लंका ले गया। जहां जटायु नाम पर पक्षी सीता को बचाने के लिए आता है। जिसके रावण पर को काट कर घायल कर देता है। इस मंचन के दौरान मेला कमेटी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद