फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: प्राइमरी विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाध्यापक लापता, दी तहरीर

विज्ञापन
गायब कार्यवाहक प्रधानाध्यापक जावेद अली ।
विज्ञापन
सैदपुर। कस्बे के प्राइमरी विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाध्यापक जावेद अली (36) चार दिन से लापता हैं। उनका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका है। रविवार को परिजनों ने वजीरगंज थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली है। स्कूल को भी खुलवाकर कमरों की तलाशी ली गई। वह मूलत: मेरठ के थाना दौराला के गांव कैराला के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

कस्बे के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर अप्रैल 2019 से जावेद अली पर तैनात हैं। प्रधानाध्यापक मंजर अली मार्च 2024 में सेवानिवृत हो गए थे। उसके बाद से जावेद अली कार्यवाहक प्रधानाध्यापक है।
परिजनों ने बताया एसबीआई और एचडीएफसी बैंक से लोन की किस्त जमा न होने के कारण उनके पास अक्सर फोन आता था। इसी बीच उन्होंने मोबाइल फोन बंद कर लिया था।
विज्ञापन

इसकी जानकारी मिली तो उनके भाई कामिल अली और ख़ुशनूद अली सैदपुर उनके निवास पर पहुंचे। वहां ताला लगा हुआ था।
पुलिस की मौजूदगी में उनके भाइयों ने घर का ताला तोड़कर देखा तो कोई जानकारी हासिल नहीं हो सकी। पुलिस ने उनके पड़ोसियों और उनके संपर्क में रहने वाले लोगों से भी जानकारी हासिल की तो पता चला कि बृहस्पतिवार को वह ई- रिक्शा पर बैठकर जाते हुए देखे गए। वह विकलांग होने की वजह से अक्सर ई-रिक्शा से ही आते जाते थे।
विद्यालय गए तो पता चला कि बुधवार और बृहस्पतिवार को उन्होंने छुट्टी ली थी। शुक्रवार और शनिवार को उनके विद्यालय न पहुंचने पर दोनों दिन स्कूल बंद रहा। इसकी वजह से बच्चे घर लौट गए।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह ने बताया कि सैदपुर के अध्यापक के चार दिन से लापता होने की परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें