फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ढाबे पर जांच करने पहुंची खाद्य सुरक्षा की टीम, लिया सैंपल; पनीर में निकला था मरा चूहा

Wed, 10 Sep 2025 11:54 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

पनीर की प्लेट में मरा चूहा निकलने के बाद कई दिनों से बंद पड़ा मुस्कान ढाबा मंगलवार को खुला। इसकी जानकारी मिलते ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम पहुंच गई। टीम ने जांच कर पनीर के नमूने लिए। 
विज्ञापन
पनीर में निकला था मरा चूहा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में बिसौली-कासगंज बाईपास मार्ग स्थित मुस्कान ढाबा पनीर में चूहा मिलने का वीडियो वायरल होने के बाद से बंद था। मंगलवार को ढाबा खुलते ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने यहां से पनीर का नमूना लिया, जिसे जांच के लिए लैब भेजा गया है। 

विज्ञापन


कुछ दिन पहले बिल्सी के व्यापारी निशांत माहेश्वरी अपने मित्र के साथ मुस्कान ढाबा में भोजन करने गए थे। उन्होंने पनीर ऑर्डर किया। खाना खाने के दौरान पनीर की प्लेट में मरा हुआ चूहा निकल आया। व्यापारी ने तत्काल इसका वीडियो बना लिया और ढाबे पर हंगामा किया। 

यह भी पढ़ें- Nepal Protest: गौरीफंटा बॉर्डर तक पहुंची नेपाल हिंसा की आग, भारतीय सीमा सील, सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
विज्ञापन


स्थानीय स्तर पर कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत करा लिया था, लेकिन जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिलेभर में यह चर्चा का विषय बन गया। वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग हरकत में आ गया। 

विज्ञापन

एक सितंबर से बंद था ढाबा 
एक सितंबर को सहायक आयुक्त खाद्य सीएल यादव के नेतृत्व में टीम मुस्कान ढाबा पहुंची थी, लेकिन ढाबा बंद मिला था। ऐसे में निरीक्षण और सैंपलिंग की कार्रवाई नहीं हो सकी और टीम को लौटना पड़ा था। तब से बंद ढाबा मंगलवार खुला। इसकी सूचना पर टीम पहुंच गई। 

सहायक आयुक्त खाद्य सीएल यादव ने बताया कि मंगलवार को टीम ने ढाबा के पनीर का नूमना लिया है। साफ-सफाई पर खाद्य सुरक्षा मानव अधिनियम 2006 के तहत ढाबा संचालक को नोटिस भी दिया गया है। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी सिंह, आरएन मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें