फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ककराला कांड के दो और आरोपियों पर लगी रासुका

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। ककराला कांड के दो और आरोपियों पर रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के तहत कार्रवाई की गई है। शासन से अनुमति मिलने के बाद अलापुर पुलिस ने जेल में बंद दोनों आरोपियों को नोटिस तामील कराए हैं। इससे पहले छह लोगों पर रासुका लगाई गई थी। बाद में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पत्थर हाथ में मिलने पर दो और आरोपियों पर रासुका की कार्रवाई की।
विज्ञापन

ककराला कांड में नामजदगी बढ़ने के साथ ही उपद्रवियों के चेहरे भी खुलकर सामने आने लगे हैं। सीसीटीवी और वीडियोग्राफी के आधार पर अब नामजदगी के अलावा आरोपियों की संख्या बढ़ रही है। पुलिस अब तक इस मामले में 50 उपद्रवियों की गिरफ्तारी कर जेल भेज चुकी है। जेल भेजे गए सभी आरोपियों के खिलाफ भी अलापुर पुलिस ने चार्जशीट तैयार कर ली है।
सीसीटीवी फुटेज में पत्थर हाथ में होने का साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी अब्दुल बहाव उर्फ काका निवासी वार्ड-22 और नजीब अख्तर उर्फ गंठा निवासी वार्ड-18 के खिलाफ रासुका लगाए जाने की तैयारी की थी। डीएम मनोज कुमार, एसएसपी डॉ. ओपी सिंह के अनुमोदन के बाद शासन को फाइल भेजी गई थी।
विज्ञापन

शासन से स्वीकृति मिलने के बाद सोमवार को अलापुर पुलिस ने जिला कारागार जाकर दोनों आरोपियों को रासुका का नोटिस तामील कराया। पुलिस इस मामले में अब तक आठ आरोपियों पर रासुका की कार्रवाई कर चुकी है।
वर्जन
- ककराला कांड के दो और आरोपियों पर रासुका लगाई गई है। दोनों जिला कारागार में निरुद्ध हैं, दोनों को नोटिस तामील कराए गए हैं। इससे पहले छह आरोपियों पर रासुका लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

- हरपाल सिंह बालियान, एसएचओ अलापुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें