फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के लिए बदायूं के दो किशोरों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। राष्ट्रीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन नवंबर 2019 में राजकीय इंटर कालेज में हुआ था। प्रत्येक जिले में आयोजित इस प्रतियोगिता में बदायूं में 132 युवाओं ने प्रतिभाग किया था, जिसमें टिथोनस स्कूल में 10 वीं के छात्र प्रखर सक्सेना और जीआईसी के कक्षा 10 के छात्र आयुष कश्यप ने सफलता प्राप्त की है। दोनों का चयन 10 मई को राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रतियोगिता का स्थान अभी तय नहीं हुआ है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता दो चरणों में कराई जाती है। पहले चरण में प्रदेश के प्रत्येक जनपद में यूपी बोर्ड की तर्ज पर यह परीक्षा एक साथ होती हैं, जिसका परिणाम प्रयागराज से जारी होता है। 18 मार्च को जारी परिणाम में बदायूं के दो किशोरों ने सफलता प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है।
पहली बार बदायूं का नाम लिस्ट में शामिल
जीआईसी के प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार के अनुसार अभी तक इस प्रतियोगिता में जिले का कोई भी विद्यार्थी अपना नाम शामिल नहीं करा पाया है। क्योंकि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वालों को अपनी कक्षा की किताबी जानकारी के अलावा सामान्य ज्ञान भी बेहतर होना चाहिए। ऐसा पहली बार हुआ है कि बदायूं जनपद से एक साथ दो छात्रों का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें