राष्ट्रवादी प्रताप सेना ने निर्माण कार्यों में गुणवता और पेयजल व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए नगर परिषद के खिलाफ नारेबाजी कर अफसरों का पुतला दहन कर दिया।
राष्ट्रवादी प्रताप सेना के नेता सिपट्टर सिंह सोलंकी की नेतृत्व में रविवार को अवकाश के वाबजूद पालिका गेट पर जुटे कार्यकर्ताओं ने अहीरटोला में नाला निर्माण की गुणवता पर सवाल उठाया। निर्माण सामग्री की जांच कराई जाए। कहा कि पेयजल सुविधा का भी नागरिकों को भरपूर लाभ नहीं मिल पा रहा है। खासकर किलाखेड़ा के नागरिक पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। पालिका गेट पर कार्यकर्ताओं ने जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन किया। अफसरों का पुतला भी फूंका गया। कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है। पुतला दहन के वक्त कार्यकर्ताश्याम मनोहर, गौरव, सत्यप्रकाश, कुश ठाकुर, राघव शर्मा, अजय सोलंकी, अरविंद कुमार, अनूप चौहान और योगेंद्र सोलंकी आदि मौजूद थे।