फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना चेकिंग नहीं मिलेेंगे राशन कार्ड

Mon, 05 Jan 2015 07:07 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में नए राशन कार्ड का वितरण फरवरी में शुरू होगा। सबसे पहले अंत्योदय राशन कार्डों की चेकिंग होगी। इसमें पूर्ति विभाग खुद लगेगा और ग्राम पंचायत अधिकारियों का भी सहयोग लिया जाएगा। इसी वजह से राशन कार्ड बंटने में कुछ विलंब और हो सकता है।
विज्ञापन

लंबे समय से नए राशन कार्ड का काम लटका हुआ है। कई बार शासन स्तर से इसे आगे बढ़ाने के बाद अब इस पर विशेष ध्यान देना शुरू हुआ है। राशन कार्ड की फीडिंग के साथ ही गलतियों को भी सुधारा जा रहा है। पिछले दिनों मिले निर्देशों के अनुसार अंत्योदय और बीपीएल राशन कार्डों का वितरण पहले कराए जाने को कहा गया है।
अंत्योदय राशन कार्ड का वितरण पहले किया जाएगा। इनकी संख्या सबसे कम है। इसके बाद बीपीएल और फिर एपीएल राशन कार्ड बंटेंगे। पहले जनवरी में कार्ड बंटना थे, लेकिन यह नहीं हो सका। अंत्योदय कार्ड बांटने से पहले इस बात का ख्याल रखा जा रहा है कि कोई शख्स इसका फर्जी धारक न बन जाए। इसके लिए पूर्ति विभाग खुद और ग्राम पंचायत सचिवों से इसकी जांच करा रहा है। माना जा रहा है कि इस काम में समय लगने के कारण एक महीना को वितरण टल जाएगा। अंत्योदय राशन कार्ड वितरण के पश्चात बीपीएल राशन कार्डों का वितरण होगा। इसके बाद ही एपीएल कार्ड धारकों का नंबर आएगा। एपीएल कार्ड धारकों की फीडिंग में अधिक समय लगना है। सूत्र बताते हैं कि अंत्योदय राशन कार्डों की फीडिंग का काम लगभग 85 प्रतिशत तक पूरा भी हो चुका है। बीपीएल में भी 45 प्रतिशत लगभग फीडिंग हो चुकी है। एपपीएल की फीडिंग को भी अतिरिक्त आपरेटर लगाकर काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

फैक्ट फाइल
जिले में राशन कार्डों की संख्या   
अंत्योदय राशन कार्ड           47,221
बीपीएल राशन कार्ड           73,522
एपहीएल राशन कार्ड         5,36,000

सबसे पहले अंत्योदय के नवीनीकृत राशन कार्ड वितरित किए जाएंगे। इसके बाद बीपीएल और एपीएल राशन कार्डों का वितरण होगा। हालांकि सभी प्रकार के राशन कार्ड की कंप्यूटर फीडिंग जारी है। इसकी पूरी निगरानी की जा रही है। इस कार्य को प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन

- सत्यदेव, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें