फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शादी का नाटक कर चार साल तक किया युवती से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कोतवाली क्षेत्र के एक युवक ने धर्मस्थल ले जाकर शादी का नाटक करने के बाद चार साल कर युवती से दुष्कर्म किया लेकिन आरोपी बतौर पत्नी उसे अपने घर नहीं ले गया। इस पर पीड़िता ने बिसौली कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़ित युवती बिसौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। उसका कहना है कि करीब चार साल पहले कोतवाली क्षेत्र के गांव निजाममुद्दीनपुर शाह निवासी प्रेमपाल मौर्य से उसकी मुलाकात हुई थी। उनको एक-दूसरे से प्यार हो गया। प्रेमपाल ने उस पर कई बार शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया, लेकिन उसने बिना शादी के संबंध बनाने से मना कर दिया। इसपर प्रेमपाल उसे एक धार्मिक स्थल में ले गया और वहां उसके साथ शादी का नाटक किया। इसके बार प्रेमपाल चार साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। 20 फरवरी को वह उसके घर आया और फिर दुष्कर्म किया। इसके बाद अपनी शादी तय होना बताकर चला गया। इस पर पीड़िता ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें