फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कोतवाली इलाके में विधवा से दुष्कर्म, दो पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
- विधवा का आरोप- पहले कब्जाया मकान, फिर कमरे में घुसकर किया दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी दी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। उघैती थाना क्षेत्र के बाद अब शहर कोतवाली इलाके में भी एक विधवा महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। विधवा का आरोप है कि दो आरोपी उसके मकान में रहने आए थे। उन्होंने उसके मकान पर कब्जा कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे जान से मारने की धमकी दी। इसकी तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला का कहना है कि पिछले साल उसके पति का देहांत हो गया था। उसका एक बेटा है जो मानसिक रूप से कमजोर है। उसके पति ने एक मकान का बैनामा कराया था। वह उसी मकान में रह रही है। कुछ समय पहले उसके ससुर ने काफी मिन्नतें कर अपने एक रिश्तेदार ताहिर को उसके मकान में रहने को कहा था। उनके कहने पर उसने एक कमरा ताहिर को दे दिया। उसका दूसरा रिश्तेदार शमशाद भी उसके घर आता-जाता था और उस पर बुरी नजर रखता था। इसको लेकर वह कई बार विरोध कर चुकी थी लेकिन आरोपी अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे थे। इससे उसने दोनों को घर से बाहर निकलने को कह दिया था लेकिन आरोपी उससे ही कहने लगे कि घर के बाहर वह जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

31 दिसंबर 2023 की रात जब वह अपने कमरे में लेटी थी। तभी दोनों आरोपी तमंचा लेकर उसके कमरे में घुस आए। उन्होंने तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे जान से मारने की धमकी दी और उससे आत्महत्या करने को कहा। उसके शोर मचाने पर मोहल्ले के कई लोग आ गए। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। महिला का कहना है कि इस संबंध में उसने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है लेकिन कोतवाली पुलिस उसका सहयोग नहीं कर रही है। इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसकी विवेचना कराई जा रही है। इसमें जो सच्चाई होगी, उसके अनुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें