फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाह के नाम पर किया दुष्कर्म, अब ब्लैकमेल कर रहा आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी ने दी है मुंह में तेजाब डालने की धमकी
विज्ञापन

एसएसपी से मिली युवती, एफआईआर के आदेश
बदायूं। कोतवाली इलाके में एक युवती से निकाह के नाम पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं आरोपी उसे आपत्तिजनक वीडियो और फोटो दिखाकर ब्लैकमेल भी कर रहा है। मुंह में तेजाब डालने की धमकी भी आरोपी युवक ने दी है। आरोपी से तंग आकर युवती शनिवार की दोपहर एसएसपी से मिली। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ला निवासी 24 वर्षीय युवती के मुताबिक, उसके मोहल्ले का युवक काफी समय से उसे ब्लैकमेल कर रहा था। हालांकि वह उससे पहले निकाह करना चाहती थी। इससे वह उसके नजदीक आई थी, लेकिन कुछ समय के बाद उसका मन बदल गया। तब से वह उसका उत्पीड़न कर रहा है। अब हालत यह हो गई है कि वह न तो निकाह करना चाहता है और न ही उसे निकाह करने दे रहा है। दोनों एक ही बिरादरी के हैं। उसके परिवार वालों ने दो जगह घर देखा था, लेकिन आरोपी युवक ने दोनों जगह रिश्ता तुड़वा दिया। वह आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाकर लगातार उसे डरा रहा है। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने उसकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें