फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के मामले में डॉक्टर का सहयोगी गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। महिला चिकित्सक से दुष्कर्म के मामले में डॉ. हाकिम सिंह का फरार सहयोगी मनोज सोमवार रात पकड़ा गया। पुलिस उसे थाने ले गई। मंगलवार को मेडिकल परीक्षण के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

दुष्कर्म के मामले में महिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. हाकिम सिंह को करीब एक माह पूर्व जेल भेजा जा चुका है, जबकि उनका सहयोगी मनोज फरार चल रहा था। दोनों के खिलाफ थाना सिविल लाइंस में एक महिला चिकित्सक ने दुष्कर्म के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई थी। तब से आरोपी मनोज को पुलिस तलाश कर रही थी। बताते हैं कि दो दिन पूर्व एक अन्य भुक्तभोगी युवती एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान से मिली थी। उसने आरोपी मनोज को गिरफ्तार करने की मांग की थी। एसपी सिटी के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने सोमवार रात मनोज को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे दिन सुबह उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें