बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव महलोली में रविवार की रात रंजिशन एक किशोरी की पिटाई कर दी गई। पुलिस ने उसे उपचार के लिए नगर की सीएचसी पर भर्ती कराया है।
गांव हरीसिह पुत्र होराम सिंह ने पुलिस को बताया कि रविवार की शाम करीब आठ बजे वह अपने खेत पर था। उसकी पत्नी घर पर थी। उनकी पुत्री (11) आंगन में थी। उसी समय परिचित पप्पू आया और रंजिशन उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। उसका सीधा हाथ टूट गया और वह घायल हो गई। पप्पू, परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस ने घायल किशोरी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। कोतवाल केके मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद