फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बड़ा बाजार में ड्राई फ्रूट्स की दुकान में लगी आग, छह लाख से ज्यादा की क्षति

विज्ञापन
दुकान के अंदर लगी आग के बीच सामान निकालते दुकानदार। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। शहर के बड़ा बाजार में स्थित एक ड्राई फ्रूट्स की दुकान की पहली मंजिल पर सोमवार अपराह्न आग लग गई। आसपास के दुकानदारों ने एकत्र होकर नीचे का सामान खींचकर बाहर निकाला, लेकिन तब तक दूसरी मंजिल पर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। करीब आधा घंटे बाद फायर ब्रिगेड पहुंची। तब कहीं आग पर काबू पाया जा सका। आग से छह लाख से ज्यादा की क्षति का अनुमान है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेखपट्टी निवासी जय गांधी और अंकुश गांधी की खैराती चौक के नजदीक बड़ा बाजार में ड्राई फ्रूट्स की दुकान है।दुकान की दूसरी मंजिल पर जनरेटर और इनवर्टर रखा हुआ है। उसी में थोक का सारा सामान भी रखा हुआ था। सोमवार अपराह्न करीब एक बजे अंकुश गांधी अपनी दुकान पर बैठे थे। उसी दौरान अचानक उन्होंने अपने सीसीटीवी कैमरे में देखा कि दूसरी मंजिल पर आग लग गई है। उन्होंने तुरंत दुकान पर काम करने वाले लड़के को दूसरी मंजिल पर भेजा। उसने वहां जाकर देखा कि आग तेजी से फैल रही थी।
वह आग बुझाने में असमर्थ रहा और नीचे आ गया। इसके बाद तुरंत अंकुश गांधी ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। तब तक आसपास के कई दुकानदार एकत्र होकर आ गए। आग की लपटें जीने से नीचे आने लगीं। यह देखकर लोगों ने दुकान के जीने पर रखा सामान बाहर निकालना शुरू कर दिया। करीब आधा घंटा बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। तब तक दुकान की दूसरी मंजिल पर आग भयंकर रूप से ले चुकी थी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड आग पर काबू पा सकी। दुकानदार के मुताबिक, इस दौरान दूसरी मंजिल पर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। छह लाख रुपये से ज्यादा की क्षति का अनुमान है। आग कैसे लगी, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। अनुमान है कि आग शॉर्टसर्किट से लगी होगी।

दुकान के अंदर लगी आग के बीच सामान निकालते दुकानदार। संवाद

दुकान के अंदर लगी आग के बीच सामान निकालते दुकानदार। संवाद

दुकान के अंदर लगी आग के बीच सामान निकालते दुकानदार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें