फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दस की अनुमति पर रेंजर ने कटवा दिए 15 पेड़

विज्ञापन
धनूपुरा गांव में ठेकेदार के साथ खड़े वन रेंजर। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। डीएफओ से दस सूखे पेड़ों की अनुमति लेकर रेंजर ने 15 हरे पेड़ सामने खड़े होकर कटवा दिए। वायरल वीडियो में वन दरोगा और रेंजर खुद अपने सामने पेड़ कटवाते नजर आ रहे हैं। गांव के लोगों ने डीएम को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


तहसील बिसौली क्षेत्र के ब्लॉक क्षेत्र आसफपुर के गांव धनूपुरा में रेलवे लाइन के किनारे एक जामुन का बाग गांव के ही हनीफ का है। उसने बाग में खड़े 45 पेड़ों को बेचने के लिए बिसौली के एक ठेकेदार से संपर्क किया। ठेकेदार ने लाखों रुपये का सौदा सस्ते में करने के बाद पेड़ काटने की जुगाड़ की तो रेंजर मनोज कुमार यादव ने डीएफओ से दस सूखे पेड़ों को काटने की अनुमति दिला दी। अनुमति के आखिरी दिन रविवार अपराह्न तक 15 पेड़ काटे दिए गए। पेड़ कटान के समय ठेकेदार के साथ रेंजर और पुलिस भी मौजूद रही। रविवार का दिन इसलिए भी भी चुना गया ताकी कोई अधिकारी मौके पर न पहुंच सके।

इसी दौरान किसी ग्रामीण ने डीएफओ को फोन कर शिकायत की तो उन्होंने साफ कहा कि दस सूखे पेड़ों को काटने की अनुमति है, इसलिए काटे जा रहे हैं। अगर पेड़ों की संख्या अधिक होगी तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। यहां बता दें कि बाग में कुल 45 पेड़ हैं।
विज्ञापन



दस पेड़ों को काटने की अनुमति दी गई थी। इससे अधिक पेड़ काटे जाते हैं तो कार्रवाई की जाएगी। बिसौली के रेंजर को भी मौके पर भेजकर स्थिति दिखवाई गई है। अनुमति के हिसाब से ही पेड़ काटे जा रहे हैं। -प्रदीप वर्मा, डीएफओ, बदायूं

धनूपुरा गांव में ठेकेदार के साथ खड़े वन रेंजर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें