फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगान इंडिया को पांच विकेट से हराकर राणा सोल्जर्स ने फाइनल में बनाई जगह

विज्ञापन
उझानी क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के साथ मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव व अन्य। संव - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रहे बाबू जी कल्याण सिंह ओपेन क्रिकेट प्रीमियर लीग में राणा सोल्जर्स ने लगान इंडिया को पांच विकेट से हराकर फाइनल में खेलने के लिए जगह बना ली। वहीं, शिखर नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर को छह विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर लगान इंडिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और 14 ओवर में ही सभी विकेट खोकर 58 रन बना सकी। टीम के ऋतिक ने 23 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी राणा सोल्जर्स की टीम ने बल्लेबाज कैफ के 26 रन की बदौलत पांच विकेट से मैच जीत लिया। राणा के गेंदबाजों में शोएब कुरैशी ने चार विकेट पाए। उसे ही मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मुकाबले में शिखर नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर उझानी रॉयल चैलेंजर को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। रॉयल चैलेंजर ने 111 रन बनाए। टीम के बल्लेबाजों में अभिषेक सिंह ने सर्वाधिक 41 रन बनाए। जवाब में शिखर नाइट राइडर्स चार विकेट खोकर 18वें ओवर में लक्ष्य प्राप्त कर लिया। शिखर के बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा 36 रन शवाब ने बनाए। उसके गेंदबाजों में सोनू ने तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

सोनू का मैन आफ द मैच का पुरस्कार मिला। इससे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। टूर्नामेंट अध्यक्ष प्रभात राजपूत ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान अरुण अग्रवाल, शंकर गुप्ता, अमित प्रताप सिंह, योगेश प्रताप सिंह, विक्रांत मेंदीरत्ता, गिरीशपाल सिंह, अनीता गुप्ता आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें