फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: डालचंद हत्याकांड का तीसरा आरोपी रामवीर भी गिरफ्तार

विज्ञापन
मूसाझाग थाने में पुलिस हिरासत में अरोपी रामवीर।स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
गुलड़िया (बदायूं)। मूसाझाग थाना पुलिस ने शनिवार को डालचंद हत्याकांड के तीसरे आरोपी रामवीर को गिरफ्तार कर लिया। अभी उसकी पत्नी का कुछ पता नहीं चला है। पुलिस उसे भी तलाश रही है।
विज्ञापन

मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव किसरूआ में अलीगढ़ जिले के डालचंद उर्फ डल्लू की एक अप्रैल को फावड़ा व लाठी-डंडे से हमला करके हत्या कर दी गई थी। डालचंद अलीगढ़ जिले में अतरौली थाना क्षेत्र के गांव सैद आलमपुर का रहने वाला था। उसका रामवीर के भाई जगदीश की बेटी से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने उसे शादी करने के बहाने बुलाया था। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। इसमें पुलिस जगदीश और उसके भाई जगपाल को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। रामवीर शनिवार सुबह मनकापुर कौंर बरिया तिराहे से पकड़ा गया। दोपहर बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि डालचंद हत्याकांड में अब तक तीन आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। अभी रामवीर की पत्नी राजेश्वरी नहीं पकड़ी गई है। उसको तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें