फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: टिनशेड में चल रही थी गैस की रिफिलिंग, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। गद्दी टोला मोहल्ले में एक टिनशेड के अंदर गैस रिफिलिंग का धंधा चल रहा था। मौके से खाद्य विभाग के अधिकारियों ने पांच गैस सिलिंडर और गैस रिफिलिंग के उपकरण बरामद किए हैं। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने गैस रिफिलिंग करने वाले के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रजनीश उपाध्याय के मुताबिक, उन्हें सूचना मिली कि उझानी कस्बे के गद्दी टोला मोहल्ले में एक टिनशेड के अंदर गैस रिफिलिंग का धंधा चल रहा है। इस पर उन्होंने पुलिस टीम के साथ मौके पर जाकर दबिश दी। पता चला कि परमानंद के टिनशेड में एक खाली गैस सिलिंडर रखा था। जब अंदर जाकर जांच की तो अंदर चार गैस सिलिंडर रखे मिले। उनमें चार सिलिंडर सील थे और एक सिलिंडर आंशिक रूप से खाली था। वहीं पास में एक इलेक्ट्रॉनिक रिफिलर, धर्मकांटा और अन्य उपकरण पड़े थे। माना जा रहा है कि यहां गैस रिफिलिंग का धंधा चल रहा था। हालांकि टिनशेड किसी घनी बस्ती में नहीं था। वहां एक भैंस बंधी हुई थी। उन्होंने मौके से बरामद सामान कब्जे में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें