फोटो- मेला अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा। संवाद
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव पिंडौल में होने वाले रामलीला महोत्सव को लेकर रविवार को एक बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए पंडित सत्यप्रकाश शर्मा, प्रबंधक के लिए डॉ. प्रदीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष के लिए राजेश गुप्ता, महामंत्री के लिए शिशुपाल गुप्ता, सचिव के लिए अनुराग भूषण गुप्ता, उपाध्यक्ष के लिए मुनीश तिवारी, उप प्रबंधक के लिए मुनेंद्र शर्मा, उप कोषाध्यक्ष के लिए शैलेश शर्मा, मेला संरक्षक के लिए जगदीश सक्सेना, मेला मंत्री के लिए सोबरन सिंह और मंच संचालक के लिए अजय कुमार सक्सेना को चुना गया।
रामलीला मेला 16 से 25 अक्टूबर चलेगा। राम बारात 19 अक्टूबर को गांव में धूमधाम से निकाली जाएगी। मेला को लेकर पदाधिकारियों ने तैयारियां शुरु कर दी हैं। संवाद