फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: समाधान दिवस में मिली आश्वासन की घुट्टी तो घेरा पंचायत कार्यालय

Sun, 29 Sep 2024 03:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
कादरचौक थाने में फरियादियों की ​शिकायतें सुनतीं डीएम नि​धि श्रीवास्तव व एसएसपी।स्रोत-प्रशासन
विज्ञापन
बदायूं। वजीरगंज थाने में लगे समाधान दिवस में मोहल्ला सोहन नगर के दर्जनों ग्रामीण पहुंचे। तहसीलदार को बताया कि सालों से सड़क व नालियां न होने से नारकीय जीवन जी रहे है। ग्रामीणों को तत्काल समाधान न देकर फिर एक बार अधिकारियों ने आश्वासन दे दिया। इससे परेशान ग्रामीण बड़ी संख्या में नगर पंचायत कार्यालय पहुंच गए और जमकर प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने सभी को बैठाकर आपसी सहमति से समाधान निकाला, तब कहीं जाकर लोगों का आक्रोश शांत हुआ।
विज्ञापन

मोहल्ला सोहन नगर में वर्षों से न तो सड़क पड़ी है न ही पानी की निकासी के लिए नालियां बनी हैं। बरसात के साथ घरों से निकलने वाला पानी रास्ते में भरा रहता है। इसकी वजह से लगभग 60 से अधिक घरों के लोगों का निकास बंद हो गया है। इसी बात से परेशान लोगों ने एक माह पहले एसडीएम कल्पना जायसवाल से मिलकर शिकायत की थी। मगर आज तक कोई कार्रवाई नही हुई।
शनिवार को समाधान दिवस पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला से शिकायत की। लेकिन, समाधान दिवस में नगर पंचायत का कोई भी प्रतिनिधि न होने से तहसीलदार ने लोगों को शीघ्र जांच कराने का आश्वासन दे दिया। समस्या का समाधान न होने पर गुस्साए लोगों ने नगर पंचायत कार्यालय का घेराव कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर तहसीलदार भी मौके पर पहुंच गए। बातचीत में पता चला कि अशोक कमल के प्लॉट के कारण पानी निकासी नहीं हो पा रही है। तहसीलदार ने अशोक कमल को भी मौके पर बुला लिया। बाद में सभी पक्षों की सहमति से पांच सड़कों तथा नालियों के निर्माण पर लिखित सहमति बनी। तब जाकर लोगों का आक्रोश शांत हुआ।
विज्ञापन


कई माह से अधिकारियों की चौखट पर चक्कर लगा रहे फरियादी
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। थाना समाधान दिवस में शिकायतों के निस्तारण के लिए आए लोगों को समाधान नहीं मिल पा रहा है। अलापुर थाने में आयोजित थाना समाधान दिवस में चार लोगों ने शिकायत दर्ज कराई। सभी को सिर्फ आश्वासन ही मिला। जबकि, यह लोग कई माह से अधिकारियों की चौखट के चक्कर लगा रहे हैं। अलापुर में सिमरिया निवासी प्रेमपाल ने जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। वहां पर मौजूद तहसीलदार सुरेंद्र कुमार ने शिकायत सुनी और समाधान का सिर्फ आश्वासन दिया। जबकि प्रेमपाल पहले भी दो बार शिकायत कर चुके है। इसी तरह मनीष गुप्ता ने जमीन से अवैध कब्जा हटवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इन्हें भी सिर्फ आश्वासन ही मिला। यह भी पहले एक बार शिकायत कर चुके हैं।



डीएम ने एक को दिलाया न्याय, पांच को मिला आश्वासन
कादरचौक। जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव व एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में थाना कादरचौक में शिकायतें सुनी गईं। इस दौरान छह लोगों ने जमीन संबंधी अपनी शिकायत दर्ज कराईं। सिर्फ एक शिकायतकर्ता को मौके पर न्याय मिल पाया। बाकी सिर्फ आश्वासन पाकर ही अपने घर लौट गए। हालांकि, जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आई सभी शिकायतों के जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए।

कादरचौक थाने में फरियादियों की शिकायतें सुनतीं डीएम निधि श्रीवास्तव व एसएसपी।स्रोत-प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें