फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रुदायन में गणेश आरती के साथ शुरू हुई रामलीला

विज्ञापन
रुदायन में रामलीला के शुभारंभ पर गणेशजी की आरती उतारते चेयरमैन प्रतिनि​धि। संवाद - फोटो : kishatwar news
विज्ञापन
रुदायन। ज्वालामुखी मंदिर पर आयोजित रामलीला का चेयरमैन प्रतिनिधि मुरली मनोहर गुप्ता ने फीता काटकर शुभारंभ किया। मेला संस्थापक राकेश कश्यप को रामदरबार भेंट किया। मेला 10 दिनों तक चलेगा। शुभारंभ पर गणेश पूजन कर आरती उतारी। मेला कमेटी के लिए 31 हजार की सहयोग राशि प्रदान करने की घोषणा की। कहा कि रामलीलाएं देश की अमूल्य धरोहर हैं। नई पीढ़ी को इनका ज्ञान कराना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा भगवान श्रीराम का चरित्र सभी के लिए प्रेरक और अनुकरणीय है। इस अवसर पर मदनलाल गुप्ता, मोहनलाल गुप्ता, अनूप सिंह, रविंद्र शर्मा, संजीव गुप्ता मंत्री, नरेंद्र गुप्ता, अनुभव वार्ष्णेय, विष्णु गुप्ता हलवाई, पदम गुप्ता, ज्ञान पाल झा, रामसिंह, राजू गुप्ता समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें