फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सहसवान में कदमताल के साथ निकला गया पथ संचलन

विज्ञापन
सहसवान में पथ संचलन करते स्वयंसेवक। संवाद
विज्ञापन
सहसवान। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूरे होने पर नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पथ संचलन किया अनुशासन और उत्साह के साथ सैकड़ों स्वयंसेवकों ने भाग लिया। जिनका लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन


प्रमोद संस्कृत महाविद्यालय से शुरू होकर नवादा, कोतवाली, मुख्य बाजार, पठान टोला, नीची निनोहर मंडी समिति, अकराबाद चौराहा, जहांगीराबाद चौराहा, नयागंज होते हुए संघ कार्यालय पर समापन हुआ। घोष की धुन पर पूर्ण गणवेश में कदमताल करते हुए सैकड़ो स्वयंसेवकों ने करीब दो किमी के पथ संचलन में भाग लिया। बड़ी संख्या में स्वयंसेवक इसकी व्यवस्था में लगे। पथ संचलन को देखने के कस्बे से लेकर गांव देहात तक के लोग सड़क किनारे बैठ गए। इधर, अलग-अलग स्थानों पर विजयदशमी उत्सव और शास्त्र पूजन का भी आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने संघ के उद्देश्य और शताब्दी वर्ष के महत्व पर प्रकाश डाला। रामा शंकर प्रांतीय शारीरिक प्रमुख, आलोक माहेश्वरी नगर संचालक, शरद नगर खंड प्रचारक, गोपाल चांडक नगर कार्यवाह, आरडी शर्मा जिला शारीरिक प्रमुख, रामौतार नगर सह संचालक,अतुल फौजी समरसता प्रमुख, नरेंद्र सनातनी बौद्धिक प्रमुख, पीयूष माहेश्वरी, आदर्श सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद

संघ के बैंड के साथ निकला स्वयंसेवकों का पथ संचलन
बिनावर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी पर्व पर कस्बा बिनावर में संघ के बैंड के साथ पथ संचलन निकला। भारत माता की झांकी भी शामिल रही। पथ संचलन पर कस्बे में कई जगह पुष्प वर्षा की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने अनुशासित होकर पथ संचलन निकाला जो शिव मंदिर से प्रारंभ होकर बरेली बदायूं हाईवे नरखेड़ा मोड़ से घूम कर बिलहत रोड होते हुए नई बस्ती से हाईवे पर आने के बाद वापस शिव मंदिर पर पहुंचा। जहां समापन कार्यक्रम हुआ। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ पूरे कार्यक्रम में माजूद रहे। मुख्य वक्ता अंकुर विभाग बौद्धिक प्रमुख, ओमकार खण्ड संघचालक, सुरेश सिंह जिला सेवा प्रमुख, कपिल खण्ड प्रचारक, देश दीपक सिंह नगर कार्यवाह, संजीव नगर संपर्क प्रमुख, सनी ठाकुर, मुनेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

-
बिल्सी में पथ संचलन आज

बिल्सी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को नगर में विशाल पथ संचलन निकाला जाएगा। यह संचलन ज्वाला प्रसाद जैन बाल निकेतन जूनियर हाई स्कूल से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगा। नगर संघ चालक डा. उमेंद्र गुप्ता ने बताया कि सभी स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल होंगे। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि हर हिंदू परिवार से कम से कम एक व्यक्ति इस ऐतिहासिक आयोजन में भाग लेकर इसे भव्य बनाए। संवाद

सहसवान में पथ संचलन करते स्वयंसेवक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें