फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से हुआ भगवान राम का राज्याभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली। रावण वध और राज्याभिषेक लीला का मंचन किया गया। चौदह वर्ष के वनवास के बाद लौटे भगवान राम का बड़े ही धूमधाम से राज्याभिषेक हुआ। इससे पूर्व रावण वध की लीला का मंचन किया गया। राज्याभिषेक के समय श्रीरामलीला मैदान में जमकर आतिशबाजी की गई। विधायक कुशाग्र सागर और उनकी मां प्रीति सागर ने भगवान राम का राज्याभिषेक किया। कमेटी की ओर से कलाकारों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि भगवान श्रीराम हमारे आदर्श हैं। उनके चरित्र को हमें आत्मसात करना चाहिए। इस दौरान दुर्गेश वार्ष्णेय, अक्कू रस्तोगी, सुभाष अग्रवाल, अखिलेश शर्मा, अनुपम गुप्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें