फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मनमोहक झांकियों के साथ निकाली गई रामजी की बरात

विज्ञापन
सहसवान में भगवान के स्वरूप का तिलककर श्रीराम बरात का शुभारंभ करते कमेटी अध्यक्ष। संवाद
विज्ञापन
सहसवान। श्रीरामलीला महोत्सव में भगवान श्रीराम की बरात निकाली गई। बरात में शामिल तीन दर्जन से अधिक झाकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। ग्रामीण और नगर क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु बरात मार्ग पर मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस और प्रशासन की व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही।
विज्ञापन

श्री रामलीला कमेटी अध्यक्ष गौतम असावा और महामंत्री आदर्श सक्सेना ने भगवान श्रीराम का तिलक कर रामलीला ग्राउंड से बरात की शुरूआत कराई। बरात में सबसे आगे गणेशजी की सजीव झांकी, उसके पीछे बग्घी पर सवार श्रीराम लक्ष्मण, राक्षस का वध करती मां दुर्गा, तांडव नृत्य करते शिव, पार्वती, नंदी, रास रचाते राधा कृष्ण, बजरंग बली, श्रीकृष्ण की झांकी लोगों को भाव विभोर कर रही थी।
इसके अलावा करीब एक दर्जन काली अखाड़े, पान बेचने वाले, कुर्सी पर सवार पुलिस मेन, नृत्य करते कलाकार, शिव के बाल रूप में तांडव करता बालक लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। बरात में कुल 37 झांकियां थीं। इसके अलावा इटावा का बैंड भी शामिल रहा। जहांगीराबाद चौराहा, नयागंज, नवादा, कोतवाली, मुख्य बाजार विल्सन गंज, पठानटोला, चौधरी मुहल्ला, तहसील गेट होती हुई बरात रामलीला मैदान में राजा जनक के द्वार पर पहुंची।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष बाबर मियां, अधिशासी अधिकारी डॉ. राजेश कुमार के निर्देश पर विशेष साफ सफाई कर चूना डलवाया गया। पुलिस व्यवस्था भी चाक चौबंद रही। इस अवसर पर एसडीएम साईं आश्रित साखमुरी, सीओ कर्मवीर सिंह, कोतवाल राजेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस फोर्स तैनात रहा। शाम से ही ग्रामीण व नगर क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने मुख्य बाजार समेत बरात मार्ग पर जगह जगह स्थान ग्रहण किया और देर रात तक बरात का आनंद उठाया। इस मौके पर रंजीत कौशिक, अनुराग माहेश्वरी, अरविंद माहेश्वरी, अंकुर, राहुल वर्मा, अतुल क्षोत्रिय, बिट्टूकांत, मोहित माहेश्वरी, सौरभ सक्सेना आदि मौजूद रहे।

सहसवान में भगवान के स्वरूप का तिलककर श्रीराम बरात का शुभारंभ करते कमेटी अध्यक्ष। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें