फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान में घर पर ही पढ़ें नमाज, लॉकडाउन का पालन करें: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। रमजान का माह शुरू हो रहा है। कोरोना के कारण पहले से ही लॉकडाउन चल रहा है, जिस पर धार्मिक स्थलों पर भीड़ जमा करने पर रोक है। जिला प्रशासन भी सभी धार्मिक स्थलों को बंद कराते हुए भीड़ न लगाने के आदेश दे चुका है। 22 मई को जुमा अलविदा और 25 मई को संभावित ईद का त्योहार है। ऐसे में डीएम ने आदेश दिए हैं कि सभी धार्मिक स्थल बंद रहेंगे तथा भीड़ नहीं लगने दी जाएगी। यदि किसी ने नियम तोड़ने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना वायरस की चेन तोड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिन के देशभर में लॉकडाउन को घोषणा की थी। बस, रेल, हवाई सेवाओं के साथ ही सभी त्योहारों पर होने वाले कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया। साथ ही मंदिर, मस्जिद, चर्च समेत सभी धार्मिक स्थल बंद करने के आदेश दिए गए। लॉकडाउन-2 में बदायूं में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13 होने की वजह से यहां पर किसी भी तरह की छूूट नहीं दी गई। डीएम ने कुमार प्रशांत ने निर्देश दिए हैं कि 22 मई को जुमा अलविदा व 25 मई को संभावित ईद का त्योहार है। लॉकडाउन के दौरान सभी मस्जिदें बंद रहेंगी। कोई भी व्यक्ति घर के बाहर न निकले। अगर कोई घर के बाहर निकलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सभी लोगों से अपील है कि रमजान के दौरान घरों में ही नमाज पढ़ें।
विज्ञापन

पशुराम जयंती पर नहीं निकाली जाएगी शोभायात्रा
लॉकडाउन की वजह से जिले 25 अप्रैल को निकलने वाली परशुराम जयंती शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी। इसको लेकर डीएम कुमार प्रशांत ने निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें