फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रामगंगा ने लील ली 55 किसानों की जमीन

Fri, 27 Sep 2024 08:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
दातागंज क्षेत्र के गांव बिहारीपुर में कटान करता राम गंगा का पानी। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। दातागंज क्षेत्र में जीवनदायिनी रामगंगा ने 55 किसानों की जमीन लील ली। दो गांवों में खेतिहर जमीन लगभग खत्म हो गई। किसानों के पूरे के पूरे खेत कटाव की जद में आ गए। स्थिति यह हो गई कि जो आज से एक माह पहले जमींदार थे अब वह बेजमीन हो गए है। अधिकारियों के अनुसार भी 60 हेक्टेयर जमीन राम गंगा के तेज बहाव में कट गई है। इसमें ऐसे बहुत से किसान है जिन पर दो हेक्टेयर से अधिक जमीन थी।
विज्ञापन



कई दिनों तक 16 गांवों में तांडव मचाने वाली बाढ़ ने अब किसानों को बेजमीन करना शुरू कर दिया है। राम गंगा के पानी का रुख बदला तो किसानों की जमीन राम गंगा में समाने लगी। अब तक दो गांवों के 55 किसानों की जमीन को गंगा ने काट लिया है। हालत यह है कि प्रशासन ऐसे किसानों को चिन्हित करने में तो लगा हुआ है जिनकी जमीन राम गंगा में कट गई, लेकिन इन्हें मुआवजे के नाम पर पिछले सालों की तरह इस बार भी ऊंट के मुंह में जीरे के समान मुआवजा मिलने वाला है।




18 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर
बेजमीन हुए किसानों को मुआवजा तो दिया जाता है, लेकिन वह इतना मुआवजा होता है कि किसान एक दो माह भी मुआवजे की मिलने वाली धनराशि से परिवार का पालन पोषण नहीं कर पाते। जिन किसानों की जमीन राम गंगा की धार से कट गई है। उन्हें 18 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर का मुआवजा मिलेगा। जबकि वहां पर 60 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर जमीन बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें