फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंगा के जलस्तर में आई कमी, हालातों में मामूली सुधार

सार

रामगंगा के जलस्तर में शुक्रवार को कुछ कमी आने के बाद हालात में सुधार होने लगा है।बृहस्पतिवार को अचानक से जलस्तर बढ़ने के कारण हालात बिगड़ गए थे।बाढ़ खंड और प्रशासन की टीमें निगरानी में लगी हैं।
विज्ञापन
रामगंगा में पानी बढ़ने से दातागंज क्षेत्र में जलमग्न हुईं फंसलें। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दातागंज। रामगंगा के जलस्तर में शुक्रवार को कुछ कमी आने के बाद हालात में सुधार होने लगा है। बृहस्पतिवार को अचानक से जलस्तर बढ़ने के कारण हालात बिगड़ गए थे। नगरिया खनू रामगंगा पुल से कुंडरा मजरा जाने वाले रास्ते पर पानी के तेज बहाव के कारण दो पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थीं।
विज्ञापन

सड़कें जलमग्न होने के कारण पुल के उस पार के गांवों का संपर्क कट गया था। बाढ़ का पानी भरने के कारण नगरिया खनू से गढ़िया पृथ्वीपुर तक का रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया। अब यहां पानी उतरने लगा है। बृहस्पतिवार को सड़कों पर पानी भरने और पुलिया टूटने के कारण नवादा बदन, गढ़िया पैगंबरपुर, शेपुर, मौजमपुर, लालपुर खादर, अकट, पट्टी बिजा, कुंडरा मजरा, भेंडा आदि गांवों का संपर्क टूट गया था। हालांकि, अब भी सड़क संपर्क पूरी तरह से बहाल नहीं हो सका है।
एसडीएम राम शिरोमणि ने बताया कि गंगा और रामगंगा के रुख पर नजर रखी जा रही है। बाढ़ खंड और प्रशासन की टीमें निगरानी में लगी हैं। इधर, रामगंगा में अचानक पानी बढ़ने के कारण उड़द, बाजारा, धान की फसलें भी चौपट हे गई हैं। नगरिया खानू से सटे कटघोरा गांव के निकट गंगा एक्सप्रेस-वे का काफी हिस्सा भी बह गया है। यहां इन दिनों भूमि समतलीकरण के बाद मिट्टी डालने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें