इन ग्रामीणों के मकान क्षतिग्रस्त
गांव कटकौरा में दयावती, सुखलाल, रामसनेही, बालकराम, त्रिवेणी, यदवती, रिंकी, सुनीता देवी, हरिराम, वीरपाल, दयाराम और भूरेलाल के मकान पूर्ण व आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पीड़ित परिवार तिरपाल तानकर और दूसरों के घरों के बरामदों में गुजर-बसर कर रहे हैं।
एसडीएम विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बाढ़ पर नजर रखी जा रही। गिरने वाले मकानों का लेखपालों की ओर से सर्वे किया जा रहा है। गांव में नाव और मोटरबोट का इंतजाम कराया जाएगा।