फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रामगंगा ने पांच गांवों की मुश्किलें बढ़ाईं, सिर्फ नाव से ही आवागमन

विज्ञापन
दातागंज में नगरिया खनू व लालपुर खादर के बीच नाव जाते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
दातागंज। रामगंगा नदी के जलस्तर में मामूली गिरावट हुई। मगर, जलभराव जस का तस है। नगरिया खनू, गढ़िया रंगीन, हजरत पुर, हर्रे नगला के रपटा पुल और सकतपुर गांव के पास नाव से ही आवागमन चल रहा है। काटकोरा गांव भी पानी से घिरा हुआ है।
विज्ञापन

शेरपुर गांव के मुख्य मार्ग पर चार फुट पानी भरा हुआ है। ट्रैक्टर के अलावा अन्य चार पहिया वाहनों का आना-जाना बंद है। बाइक सवार शेरपुर गांव के अंदर से घूमकर खेत की मेड़ों से होकर गुजर रहे हैं। रविवार की रात जलस्तर में मामूली कमी आई है। रामपुर और शेरपुर गांव के पास मुख्य मार्ग पर तीन से लेकर चार फुट तक पानी भरा हुआ है।
यही हाल नगरिया खनू और गढ़िया रंगीन मार्ग पर भेड़ा गांव के निकट का है। यहां पर आधा किलोमीटर मार्ग नाव से तय करना पड़ रहा है। सकतपुर गांव के लोगों का आवागमन भी नाव पर ही निर्भर है। काटकोरा गांव भी पानी से घिरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम विनोद कुमार सिंह ने बताया कि जलभराव वाले क्षेत्र में प्रशासन नजर रखे हुए है। किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें