फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रमजान आज से, पहला रोजा 13 घंटे 19 मिनट का रहेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। रमजान के लिए बाजार पूरी तरह तैयार हो चुके हैं। चांद के दीदार के साथ ही रमजान का पहला रोजा मंगलवार को होगा। इस बार पहला रोजा 13 घंटे 19 मिनट का होगा।
विज्ञापन


मुस्लिमों का पवित्र और मुकद्दस रमजान का महीना मंगलवार से शुरू हो जाएगा। सोमवार को चांद दिखा तो अकीदतमंदों में खुशी की लहर दौड़ गई। पूरे महीने रोजे रख इबादत होगी, इस पाक महीने के लिए बाजार भी तैयार है। फलों के साथ सहरी के लिए फेनी और खजले का स्टॉक शुरू हो गया है।

रोजे के इफ्तार के लिए अलग-अलग तरह की खजूर बाजार में आ चुके हैं। 70 रुपये से 300 रुपये किग्रा कीमत की खजूर बाजार में उपलब्ध है। शहर और देहात में रमजान की तैयारी शुरू हो चुकी हैं। शहर के नेहरू चौक पर खजला और फेनी तैयार कर बेची जा रही हैं। दुकानदार अबरार ने बताया कि 140 रुपये से 180 रुपये प्रति किलो तक का रेट है। रिफाइंड तेल महंगा होने से पिछले सालों के मुकाबले 20 से 30 रुपये ज्यादा रेट है।
विज्ञापन



सबसे कम 13 घंटे 19 मिनट का होगा रोजा

मुकद्दस रमजान का महीना शुरू हो रहा है। इस महीने को लेकर मुस्लिम समुदाय में उत्साह है। इस बार पहला रोजा सबसे कम 13 घंटे 19 मिनट का होगा, जबकि आखिरी रोजा सबसे ज्यादा 14 घंटे 12 मिनट का रहेगा। उलमा का कहना है कि रोजे में इबादत पर ज्यादा जोर दें, शरीर को तकलीफ देने वाले कामों से बचें। बालिग लड़के और लड़कियों से लेकर सभी उम्र के लोगों पर रोजा रखना फर्ज होता है। इस्लाम के पांच बुनियादी फर्ज में एक रोजा भी है। जो हर मुसलमान पर फर्ज किया गया है। सैदपुर कस्बा निवासी अनवर अली खां ने बताया कि रमजान को लेकर लोग तैयारी में जुट गए हैं।

मुसलमानों के लिए रमजान का महीना बहुत ही पाक (पवित्र) माना जाता है। इसलिए मुस्लिम लोग रमजान के पूरे महीने रोजा रखते हैं, जकात देते हैं और पांचों वक्त की नमाज अदा करते हैं। रमजान के महीने में अल्लाह की इबादत करने का 70 गुना ज्यादा सवाब मिलता है। -मौलाना शाने आलम कादरी, सैदपुर





सैदपुर में रमजान को लेकर किया पैदल मार्च



सैदपुर। रमजान माह शुरू होने पर बिसौली की एसडीएम कल्पना जायसवाल ने पुलिस फोर्स और नगर के गण्यमान्य व्यक्तियों के साथ पैदल मार्च किया। नगर पंचायत अध्यक्ष इशरत अली खान, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला प्रभारी विकार अहमद खान, तौसीफ अली खान, पीयूष माहेश्वरी, मोहम्मद आज़म, मोहम्मद अकरम, गौहर अली खान, रब्बन खान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें