फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामसेना समेत तीन टोलियां अव्वल

Sun, 24 Jan 2016 11:39 PM IST
उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन
विज्ञापन
वीपी सिंह स्मारक उमा विद्यालय में चल रहे स्काउट गाइड शिविर का रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन हो गया। प्रतिभागियों ने तंबु निर्माण से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम की पेशकश में अपना हुनर भी दिखाया। रामसेना समेत तीन टोलियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें इग्नू के काउंसलर मुकेश सिंह चंद्रा ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

शिविर के अंतिम दिन कार्यक्रम शुरू होने पर मुख्य अतिथि एनएमएसएन दास कॉलेज में इग्नू काउंसलर मुकेश सिंह चंद्रा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। उन्होंने बच्चों को स्काउटिंग का महत्व भी समझाया। कहा कि बच्चों को समाज के प्रति अपने कर्त्तव्य का भी बोध होना चाहिए। शिविर में टैंट और बच्चों के कार्यक्रम का निर्णायक मंडल में शामिल शिवकुमार गुप्ता, जेपी सिंह और एनपी सिंह ने निरीक्षण भी किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों की पेशकश को आयोजकों ने भी सराहा।
स्काउट के जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि रामसेना, भारत माता और मां सरस्वती टोली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दुर्गा टोली द्वितीय और संतोषी माता टोली के प्रतिभागियों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता टोली नायकों समेत प्रतिभागियों को इग्नू के काउंसलर समेत विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अतरसिंह यादव ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक शैलेंद्र यादव, गंगाचरण श्रीवास्तव, अभिनीत यादव, पूनम यादव, निधि पवार, मधु वैश्य, रजनी सागर, हंसा मिश्रा, तबस्सुम बी, योगेश, आर्येंद्र,  पूनम श्रीवास्तव, ज्योति सक्सेना आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें