फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों ने भाइयों को टीका लगाकर कलाई पर बांधा प्यार का धागा

विज्ञापन
अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती बहन। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। जिले भर में रक्षाबंधन शुक्रवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर, उन्हें टीका लगाकर मिठाई खिलाई और उनके दीर्घायु होने की कामना की। भाइयों ने बहनों को रक्षा का वचन दिया और अनेक उपहार दिए। ससुराल में रह रही बहनों के घर भाई और बहनों द्वारा मायके जाकर भाइयों को राखी बांधने का सिलसिला पूरे दिन चला।
विज्ञापन

पर्व को लेकर शुक्रवार को चारों ओर उल्लास का वातावरण छाया रहा। हालांकि इस बार रक्षाबंधन मनाने को लेकर भ्रम की स्थिति थी। ऐसे में कुछ लोगों ने बृहस्पतिवार को ही त्योहार मना लिया लेकिन अधिकांश घरों में शुक्रवार को ही त्योहार मना। ऐसे में बृहस्पतिवार की अपेक्षा शुक्रवार को मिठाइयों की दुकानों पर ज्यादा भीड़ दिखाई दी। हालत ये थे कि शहर से लेकर देहात तक की दुकानों पर बहनों को मिठाई लेने के लिए इंतजार करना पड़ा। इस दौरान घेवर की बिक्री भी जमकर हुई।
-
फोटो-19 व 20
कई जगहों पर लेगे मेले, बच्चों ने जमकर की मस्ती
रक्षाबंधन के अवसर पर हर साल लालपुल पर मेला लगता था, लेकिन कोरोना के चलते पिछले दो साल से यह नहीं लगा रहा था, लेकिन इस बार स्थिति सामान्य होने पर फिर से लालपुल पर मेला लगाया गया। मेले में दोपहर बाद भीड़ लगना शुरू हो गई। बहनों ने लालपुल स्थित सोत नदी में भुजरिया भी सिराई। उसके बाद मेले में जमकर खरीदारी की। वहीं बच्चों ने मेले में झूले और चाट-पकौड़ी का जमकर आनंद लिया। मेला कमेटी द्वारा दंगल का भी आयोजन किया गया। इसके अलावा मोहल्ला लोचीनगला समेत कुछ अन्य स्थानों पर भी मेले लगाए गए।
विज्ञापन

-
देहात क्षेत्र में भी रही रक्षाबंधन की धूम
मूसाझाग। ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों पर वाहनों की खासी भीड़ देखी गई, बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए आती-जाती रही। ग्रामीण क्षेत्र में बहनों ने अपने भाई के माथे पर रोली और चावल का तिलक लगाकर भाई की कलाई पर राखी बांधी।
दबतोरी। क्षेत्र में रक्षाबंधन उल्लासपूर्वक मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। वहीं भाइयों ने बहनों को इस मौके पर उपहार भी भेंट किए।
उसावां। इस बार दो दिन का त्योहार होने से कुछ जगहों पर बृहस्पतिवार को ही रक्षाबंधन मना लिया गया। बाकी जगहों पर शुक्रवार को मनाया गया। दूरदराज क्षेत्रों से आयीं बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और माथे पर टीका लगाकर लंबी उम्र की कामना की।
बिल्सी। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रेशम से बनी राखी बांधकर रक्षा का वचन लिया। गांव बांस बरोलिया स्थित वृद्धाश्रम पर सभी वृद्ध महिलाओं ने आश्रम संचालक वेदव्यास शर्मा को राखी बांधकर आशीर्वाद दिया। अमित शर्मा, शिव गौड़, यशपाल गुप्ता, रामकिशोर शर्मा, दयाराम, देवपाल, मुकेश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें