कांग्रेसियों ने शांति मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि को शहीदी दिवस के रूप में मनाते हुए कांग्रेसजनों ने शहर में शांति मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। जिला अस्पताल में मरीजों को फलों का वितरण करने के साथ ही रक्तदान भी किया, जिसमें कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ओमकार सिंह के साथ अभिषेक पांडेय, अरविंद राठौर, अशरफ अंसारी, सोनिया सिंह ने रक्तदान किया। प्रदेश महासचिव सिंह ने कहा कि राजीव गांधी का सपना था कि देश के अधिकांश लोगों के पास मोबाइल हो। इस मौके पर जिलाध्यक्ष साजिद अली खां ने कहा कि पंचायती राज को बढ़ावा देने का काम राजीव गांधी ने किया था। इस दौरान शहर अध्यक्ष नरेश गुप्ता, महेश सक्सेना, आशा राठौर, भगवान सिंह, आमिर सुल्तानी, पवन गौतम, शोएब, चश्मपाल सिंह, अनवर खां, हरीश कश्यप, दिनेश शर्मा, सुनील कुमार, वीरेश तोमर, अवधेश शर्मा, नाजिर अली, महबूब अल्वी, रामचंद्र शर्मा, सत्तार खां, दिनेश गौड़, जाबिर जैदी, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, सालारपुर ब्लाक में शहीदी दिवस पर जिला महामंत्री सलामत हुसैन ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर नासिर हुसैन, नाजिम अली, मुशाहिद हुसैन, बाबू शाह, अशर फारूकी, अंगने लाल, बाबूराम, महादेवी, नजमा, बाबू आदि मौजूद रहे।