फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेश के शव का किया गया अंतिम संस्कार

Sat, 28 Mar 2015 08:07 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्ज के चलते जान देने वाले किसान का परिवार वालों ने अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस और राजस्व विभाग किसान की मौत की वजह तलाशने में जुट गया है। मृतक राजेश की पत्नी गीता की ओर से पीएनबी ओरछी के शाखा प्रबंधक सुमंत कुमार और फील्ड ऑफीसर नयन पुरोहित के खिलाफ धमकाने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। फैजगंज बेहटा थाने के गांव खेड़ादासपुर निवासी किसान राजेश ने गुरुवार की रात फांसी के फंदे पर झूल कर जान दे दी थी। राजेश की गेहूं की फसल बारिश में बर्बाद हो गई थी। उन पर पीएनबी ओरछी शाखा का एक लाख रुपया कर्ज था। पत्नी गीता का आरोप है कि शाखा प्रबंधक ने राजेश को धमकाया था। इसके बाद उन्होंने खुदकुशी की। पुलिस ने शुक्रवार को शाखा प्रबंधक और फील्ड ऑफीसर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। परिवार वालों ने पोस्टमार्टम के बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें